बागेश्वर:पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

एस पी बागेश्वर के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी।
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वादी द्वारा दिनांक 18.09.2026 को थाना कपकोट जनपद बागेश्वर में आकर एक नामजद तहरीर दी कि अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम वाछम थाना कपकोट जिला बागेश्वर द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया है तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कपकोट में मु0अ0सं0 61/2026 धारा 64(1)बी0एन0एस0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाध्यक्ष कपकोट को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कपकोट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मनोज सिंह को आज दिनांक- 21.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण—-
मनोज सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम वाछम थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 22वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—-

1-उ0नि0 गोल्डी घुघत्याल।
2-हे0का0 उमेद भंडारी
3-का0 प्रकाश खेतवाल

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad