उत्तराखंड –(Big News) को इन दो भर्तियों के एडमिट कार्ड होंगे जारी 6 फरवरी को

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की दो भर्तियों के एडमिट कार्ड छह फरवरी को जारी होंगे। इनमें से एक भर्ती उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा तो दूसरी भर्ती परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग। दोनों आयोगों ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 21 व 22 फरवरी को होगी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, छह फरवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

आयोग ने पिछले साल अक्तूबर में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसाद अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन विज्ञान), अधिदर्शक-प्रदर्शक (रेशम) और निरीक्षक रेशम की भर्ती की परीक्षा 11 फरवरी को होगी।आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसी साल आठ जनवरी को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad