उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा

ख़बर शेयर करें

चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी से जुड़े चर्चित मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। विशेष जांच दल (SIT) की पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़ी अपनी भूमिका स्वीकार करने की बात कही है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर अलग-अलग चरणों में पूछताछ की गई। जांच के दौरान उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उससे सवाल किए गए। इसके बाद जांच टीम को मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली….जिससे जांच को नई दिशा मिली है।इससे पहले पुलिस आरोपी के ठिकाने से नकदी, सोने-चांदी से जुड़ी कई वस्तुएं, शालिग्राम और अन्य सामान बरामद कर चुकी है। चोरी से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं भी जांच के दौरान बरामद होने की बात पुलिस पहले बता चुकी है।
फिलहाल SIT यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं। जांच एजेंसी कॉल रिकॉर्ड, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आगे की जांच में आवश्यकता महसूस हुई तो दोबारा रिमांड लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगी जाएगी।SIT ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है…और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है…तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad