बागेश्वर:कपकोट में यहां मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक मुख्यालय के समीप नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में खीरगंगा नदी किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य 48 वर्षीय तारा सिंह कोरंगा, पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन सिंह कोरंगा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जालेख गांव निवासी तारा सिंह कोरंगा खीरगंगा नदी किनारे स्थित अपने आवास में अकेले रहते थे।उनके माता-पिता और पत्नी गांव में रहते हैं। तारा सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता और पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिवार में मातम छा गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad