उत्तराखंड : यहां गढ़वाल-कुमाऊं के बीच हवाई सेवा पर लगा ब्रेक

ख़बर शेयर करें

गढ़वाल-कुमाऊं के बीच हवाई सेवा बंद

पंतनगर। स्पाइस जेट और इंडिगो के बाद शनिवार से फ्लाई बिग ने भी देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ की अपनी हवाई सेवा बंद कर दी है। इससे कुमाऊं गढ़वाल के बीच आखिरी हवाई संपर्क भी टूट गया है। कंपनी के इस निर्णय से जहां सीमांत के लोगों को राजधानी पहुंचने में 15-16 घंटे का समय लगेगा वहीं पर्यटन को भी तगड़ा झटका लगेगा।
हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत 26 फरवरी 2024 से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू की थी। फ्लाई बिग इस हवाई मार्ग पर 19 सीटर डीएचसी-6-400 ट्विन ऑटर एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही थी।
यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत थी जिसमें टिकट का 60 प्रतिशत किराया यात्री और 40 प्रतिशत प्रदेश सरकार वहन कर रही थी। इस हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की दूरी मात्र 50 मिनट और देहरादून की दूरी सवा दो घंटे में तय हो रही थी।
एक माह पहले कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार भी किया था। अंततः यह हवाई सेवा शनिवार से बंद कर दी गई है।

हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग ने देहरादून-पंतनगर वाया पिथौरागढ़ हवाई सेवा को अपने निजी कारणों से 27 सितंबर से बंद कर दिया है।अनूप गुप्ता, कार्यवाहक निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad