ब्रेकिंग न्यूज: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा

ख़बर शेयर करें

दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व एलपीजी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।रसोई गैस-पीएनजी की घरेलू आपूर्ति को तरजीह देने को कुछ एहतियाती उपाय किए गए हैं। इनमें वाणिज्यिक सिलेंडर की सप्लाई में कमी और घरेलू गैस का बुकिंग टाइम बढ़ाना शामिल हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि भी 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। मतलब यह कि गैस सिलेंडर सप्लाई के अगले 25 दिन तक उपभोक्ता दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। इधर, सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad