उत्तराखंड आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को रक्षाबंधन पर सी .एम धामी का बड़ा तोहफा

ख़बर शेयर करें

देहरादून-उत्तराखंड सूबे की कमान जब से सीएम धामी ने संभाली है तबसे ही प्रति दिन नए नए निर्णय देखने को मिल रहे हैं ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लङाई में उनकी बहुत बङी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad