उत्तराखंड: राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाले संदेश पर कैबिनेट ने जताया आभार!

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए कैबिनेट ने आभार व्यक्त किया।कैबिनेट ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों से उत्तराखंड को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।मंत्रिमंडल ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्राप्त ये प्रेरक संदेश प्रदेश गठन के मूल लक्ष्यों की प्राप्ति और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही सरकार ने कर्मचारियों और आम जनता से सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad