बागेश्वर न्याय पंचायत रवाईखाल के ग्राम पंचायत बमराणी व फटगली में बन्दरो को पिजड़ा लगाकर पकड़ने का अभियान…

बागेश्वर न्याय पंचायत रवाईखाल के ग्राम पंचायत बमराणी व फटगली में वन विभाग के सहयोग से बन्दरो को पिजड़ा लगाकर पकड़ने का अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्रवासियों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। विगत लम्बे समय से जंगली जानवरों को पकड़ने की माग क्षेत्रवासियों के द्वारा की जा रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष प्रसाद द्वारा बीडीसी मिटिंग में भी इस मुद्दे को गम्भीरता से उठाया उसी के परिणाम स्वरूप आनन फानन में विभाग द्वारा बन्दरो को पकड़ने का अभियान चलाया गया। स्वयं मनीष प्रसाद द्वारा दिनभर वनकर्मीयो के साथ बन्दरो को पकड़ने में सहयोग प्रदान किया गया। व उन्होंने विभाग से निवेदन भी किया की समय समय पर इस प्रकार की कार्यवाही करने से बन्दरो के आतंक से निजात मिल सकती है। वर्तमान समय में बनदरो के आतंक के कारण पहाड़ की पूरी कृषि प्रणाली समाप्ति के कगार पर है। यदि पहाड़ की कृषि को यहा से हो रहे पलायन को रोकना है तो जंगली जानवरों के मानव आबादी में बड़ते दुष्प्रभाव को अतिशीघ्र रोकना होगा।

