देहरादून : छात्रवृत्ति घोटाले में उन्नीस शिक्षण संस्थानों पर केस

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: अल्पसंख्यकों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं में प्रदेश में करोड़ों का घपला सामने आने के बाद सोमवार को हरिद्वार जिले के 19 शिक्षण संस्थानों पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें स्कूल, कॉलेजों के साथ निजी आईआईटी भी शामिल हैं। हरिद्वार जिले में 68 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) और प्रशासनिक सत्यापन में गड़बड़ियां मिलने के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। मामला वर्ष 2021-22 में संचालित योजनाओं से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 2022-23 के दौरान संदिग्ध पाए गए शिक्षण संस्थानों की जांच के निर्देश और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि सीओ सदर एसपी बलूनी को एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है। सिडकुल एसओ अजय शाह को भी शामिल किया गया। एसआईएस से एक दरोगा और तीन सिपाहियों को भी इसमें शामिल किया गया है।दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड शासन ने जांच के आदेश जारी किए थे। एसएसपी ने बताया कि आठ स्कूल-मदरसों, छह कॉलेज-इंस्टीट्यूट, पांच निजी आईटीआई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad