बागेश्वर:तीख में 2- 3 कुन्तल महंगी मछली हिमालयन रैनबो ट्राउट मछली चोरी का मामला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


माँ आदिबद्री स्वायत्त सहकारी समिति – तीख में 2- 3 कुन्तल महंगी मछली चोरी [ हिमालयन रैनबो ट्राउट मछली ]
आकांक्षी विकास खण्ड – कपकोट के मल्लदानपुर पिण्डर घाटी क्षेत्र मे स्थित – तीख गाँव में माँ आदिबद्री स्वायत्त सहकारी समिति के अन्तर्गत संचालित हिमालयन रैनबो ट्राउट मत्स्य पालन केन्द्र में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है । अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 2-3 कुन्तल महंगी ट्राउट मछलियां चोरी कर ली गई ! जिससे समिति को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है !
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना कपकोट की पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया , तथा जांच शुरू कर दी गई है ! प्रारम्भिक जांच में बहारी व्यक्तियों की संगदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है ! जिनका पुलिस सत्यापन नही हुआ था !


ग्रामीणों एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कपकोट श्री गोविन्द सिंह दानू का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में बहारी फेरीवालो व कबाडियों की आवाजाही बड़ी है ।

” जो दिन में गाँवों की रैकी कर रहे है और रात को चोरी कर रहे है ! “
क्योंकि मल्लादानपुर पिण्डर घाटी में घूम रहे कई फेरीवालों का पुलिस वेरीफिकेशन नही है ! स्वयं पूर्व प्रमुख द्वारा इस घटना के बाद जब बदियाकोट में घूम रहे – 02 फेरीवालो का पुलिस वेरीफिकेशन चैक किया तो उनका पुलिस वेरीफिकेशन वर्ष – 2021 में समाप्त हो चुका था तब से पिछले 5 वर्षी से बिना पुलिस वेरीफिकेशन ही वो लोग क्षेत्र मे धडले से आज भी गाँव गाँव घूम रहे है !


बहारी फेरीवालो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी दुकानों व घरों को ग्रामीणों महँगे किराए का लालच देकर किराए में लिए जा रहे है ! जो आने वाले समय में यहाँ की डैमोग्राफी बिगाडने की भी समुदाय विशेष की एक सोची समझी साजिश का खतरा है वही दूसरी ओर पर्वत्तीय पुलिस थानो व चौकियों में प्रतिमाह एक महिला की गुमशुदगी भी इसी साजिश का एक हिस्सा है !
पूर्व प्रमुख द्वारा त्रि स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों प्रधान , क्षेत्र पंचायत , सदस्य जिला पंचायत से अपील की कि बिना पुलिस वेरीफिकेशन के बहारी व्यक्तियों को गाँव में घुसने ना दिया जाय ।
क्योंकि यह घटना केवल आर्थिक क्षति का विषय नही है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गम्भीर सवाल खड़ी कर रही है !

Ad
Ad Ad