सीएम धामी ने हरिद्वार के लहबोनी, मंगलौर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से श्रमिकों की मृत्यु पर किया व्यक्त गहरा दुःख,दिए सहायता राशि देने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार के लहबोनी, मंगलौर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर सचिव मुख्यमंत्री द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों एवं घायल श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली धनराशि की स्वीकृति का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।