दिल्ली विस्फोट में हताहतों के लिए CM धामी ने जताई गहरी संवेदना, हाई अलर्ट के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट को अत्यंत दुखद बताया और इसमें हताहत और घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंता का विषय है।मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र पुलिस महानिदेशक को राज्य की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।धामी ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad