सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से अलंकृत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से अलंकृत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी जी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य के विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad