सीएम धामी ने अहमदाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि की अर्पित,चरखा भी चलाया

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad