उत्तराखंड: गैस संकट की आशंका के बीच एक्शन में सीएम धामी,लिया रेस्टोरेंट पहुंच हालात का जायजा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट संचालकों से सीधे बातचीत कर सप्लाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है…लेकिन सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस सप्लाई को लेकर जानकारी ली। संचालक ने बताया कि सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है…लेकिन अभी लगातार गैस मिल रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि गैस की बचत के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इंडक्शन जैसे अन्य विकल्पों का इस्तेमाल भी बढ़ाया जा सकता है।मुख्यमंत्री धामी ने होटल, रेस्टोरेंट संचालकों और आम जनता से अपील की कि यदि भविष्य में गैस की स्थिति चुनौतीपूर्ण होती है…तो सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में देश ने एकजुटता दिखाई थी…उसी तरह इस बार भी धैर्य और सहयोग जरूरी है।सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और हर स्तर पर राहत देने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Ad
Ad Ad