उत्तराखंड-(बिग न्यूज) प्रदेश में CMO को मिलेगा इन पदों की नियुक्ति का अधिकार

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों में अब वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की किल्लत नहीं होगी क्योंकि सरकार जल्द निचले स्तर के कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिकार देने जा रही है। दरअसल राज्य में करीब ढाई हजार वार्ड बॉय के पद खाली चल रहे हैं साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व मिनिस्ट्रियल कर्मचारी की भी आवश्यकता रहती है। लिहाजा ऐसे में अब इन पदों को सीएमओ स्तर पर भरने का निर्णय लिया गया है । स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि सीएमओ को इन भर्तियों का अधिकार दिया जा रहा है जिससे वह अपने स्तर पर जरूरत के अनुसार अस्पतालों में आउट सोर्स के जरिए नियुक्ति कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad