सीओ बागेश्वर ने बागेश्वर ब्लॉक के स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधितों को दिये आवश्यक निर्देश

ख़बर शेयर करें

सीओ बागेश्वर ने बागेश्वर ब्लॉक के स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधितों को दिये आवश्यक निर्देश।

आज दिनांक 29.07.2025 को सीओ बागेश्वर अजय शाह द्वारा बागेश्वर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतपेटियों की सुरक्षा हेतु डिग्री कालेज बागेश्वर बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया गया । सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फोर्स को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने सुरक्षा व्यवस्थायें दुरुस्त रखने व सीसीटीवी कैमरे, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को चैक कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कैलाश सिंह नेगी व अन्य अधिकार/ कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad