बागेश्वर:नेशनल मिशन इंटर कालेज में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस की पूर्वसंध्या पर रंगारंग कार्यक्रम,छात्रों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित एकांकी की प्रस्तुत
आज नेशनल मिशन इंटर कालेज में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस की पूर्वसंध्या पर आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि सुरेश सिंह खेतवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागेश्वर थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र कांडपाल थे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी०टी०ए० अध्यक्ष परिपूरन जोशी और कठायत- बाड़ा के सभासद प्रेम सिहं थे।


कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह में गोशाला में जन्म विश्व को एक महान शान्ति का सन्देश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिह ने प्रभु यीशु मसीह जन्म का वृतान्त सभी के सम्मुख रखा। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दीप चन्द्र जोशी , जगदीश चन्द्र जोशी,ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित एकांकी की शानदार प्रस्तुत दी।

और कई रंगा रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का संचालन कु अरान्तिया सिंह और अंकिता ने संयुक्त रुप से किया , मुख्य रूप से आनन्द सिंह मेहता, शगुन सिंह ,हेमा पाण्डे, प्रवीण साह, उमा नगरकोटी, फ़रहा अहमद, प्रियंका , ममता, बबीता, ज्योति, तनुजा बोरा, संगीता चन्याल राधा संतोषी तथा अभिभावक गण तथा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।
अजय सिंह,प्रधानाचार्य

