राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता रैली का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

PM श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर की पूर्व बेला पर भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में संचालित स्टैंडर्ड क्लब के छात्र-छात्राओं तथा NCC कैडेटों व NSS स्वयंसेवियों के द्वारा उपभोक्ता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिकआशाराम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल छात्रों ने उपभोक्ता अधिकार-देश का विकास, सावधानी से खरीदारी-खुशहाल भविष्य, जागो उपभोक्ता जागो-अपने अधिकारों को जानो, सही मूल्य सही उत्पाद-उपभोक्ता का अधिकार, मानक चिन्हों को पहचाने-गुणवत्ता का चयन करें, प्रमाणीकृत उत्पाद-सुरक्षित भविष्य, BIS प्रमाणित -गुणवत्ता सुनिश्चित आदि प्रेरणास्पद नारों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जन को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर दीपचंद्र जोशी, प्रधानाचार्य, राजेश आगरी , सुरेश राम , आलम रामपाल ,महिपाल खेतवाल, हरीश रावल आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad