रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फसें 219 भारतीय पहुंचे हिंदुस्तान,मुंबई पहुंचे इन सभी लोगों का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान रोमानिया से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा। इन भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत लाया गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया का ये विमान शाम 7.50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है, विमान में 219 भारतीय मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन सभी लोगों का स्वागत किया।

यूक्रेन में अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद है जिन्हें युद्ध के इस माहोल से भारत लाने की कार्यवाही भारत सरकार कर रही है ।इसी क्रम में आज शनिवार को 219भारतीयों को लोगों यूक्रेन से निकाला गया।