देहरादून-(बिग न्यूज) –प्रदेश में जमकर हिमपात के बाद देखें अब 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कई जगह बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में जहां जमकर हिमपात देखने को मिला । इस दौरान प्रदेश में कडाके की की ठंड का दौर जारी है। मौसम विज्ञान की माने तो पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के अलावा आगामी 9 फरवरी तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा।मौसम विज्ञान के मुताबिक आज 6 फरवरी को राज्य में शीत दिवस रहेगा जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है जबकि मैदानी जनपदों विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान के मुताबिक 7 फरवरी को उत्तरकाशी देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है , शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।जबकि 8 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक आगामी 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा से जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं, सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad