देहरादून :(बिग न्यूज) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अगले कुछ दिन मौसम खराब रह सकता है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, 16 मार्च को देहरादून, हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि व 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। 17 को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 18 को पहाड़ी जिलों व 19 मार्च को सभी जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad