देहरादून : (बिग न्यूज) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पहाड़ों में 28 तक बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 28 मार्च तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

वहीं मसूरी में सोमवार रात आठ बजे बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में आज बारिश के आसार हैं। 24 मार्च से 28 मार्च तक करीब 3300 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। 29 मार्च तक राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

Ad
Ad Ad