देहरादून -(बिग न्यूज) प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। शिक्षा विभाग ने प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 3600 पदों पर होने वाली यह भर्ती जिलावार होगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से बुधवार को निदेशक प्राथमिक शिक्षक को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।आदेश में कहा गया है कि शैक्षिक अर्हता पूरी करने वाले जिन अभ्यर्थियों ने 2020 और 2021 में आवेदन कियाथा लेकिन तब उनकी नियुक्ति प्रदान नहीं की जा सकी थी, उन्हें अब पूर्व आवेदन के आधार पर ही नई विज्ञप्ति में समायोजित किया जाएगा।उक्त भर्ती राजकीय प्राथमिक शिक्षा अध्यापक सेवा नियमावली 2024 संशोधित के आधार पर की जाएगी। विभाग ने रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती शुरू करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी, आयोग की हरी झंडी के बाद निर्देश जारी किए गए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad