देहरादून-(big news) –अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) को लेकर आया बड़ा अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में अध्यापक पात्रता परीक्षा यूटेट के प्रथम और द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आगामी 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह माना जा रहा है की यूटेट की परीक्षा सितंबर महीने में अंतिम सप्ताह में होगी।राज्य की विद्यालय शिक्षा परिषद की सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर यूटीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जिसकी अंतिम तारीख 28 जुलाई रात 12:00 तक रखी है जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 30 जुलाई रात 12:00 बजे तक होगी। लिहाजा उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad