देहरादून : (बिग न्यूज) गेस्ट टीचरों के मानदेय को लेकर हुआ यह आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

उपर्युक्त विषयक जनपदस्तरीय अधिकारियों के द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात गेस्ट टीचरों को ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि (दीर्घकालीन अवकाश) के मानदेय का भुगतान के सम्बन्ध में पृच्छा की जा रही है।उक्त के सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि गेस्ट टीचरों को ग्रीष्मकालीन (दीर्घकालीन अवकाश) अवकाश अवधि में समर कैम्प में किये जाने वाले कार्य एवं ऑनलाईन शिक्षण कार्य किये जाने की अवधि के मानदेय का भुगतान सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष द्वारा निर्गत किये गये प्रमाण पत्र के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad