देहरादून :(बिग न्यूज) फिर बदलेगा एक बार मौसम, 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के छह जिलों में छह और नौ जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक छह जनवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मेघ के बरसने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देहरादून में आज और कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे की चादर से ढका दून, अलाव बना सहारा
देहरादून। नए साल की शुरूआत के साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे और ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आईएसबीटी, हरिद्वार बाईपास, रिस्पना पुल, बंजारावाला, मोथरोवाला सहित कई जगहों पर सुबह के समय घने कोहरे की सफेद चादर दिखी। हरिद्वार बाईपास पर कोहरे के चलते वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान बढ़ी सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव का भी सहारा लिया। वहीं मुख्य मार्गों और गली- मोहल्लों में लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से राहत पाते नजर आए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad