उत्तराखंड:कुमाऊं में यहां रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा के एस-बैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, हादसे में कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जैसी वजहों को लेकर सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

