देहरादून-(बिग न्यूज) सर्दी का येलो अलर्ट अगले 48 घंटे , जानिए पूरा मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, सुबह और शाम को तापमान गिरने से ठंड में निरतंर इजाफा हो रहा है। हालांकि आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के कोई आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि तापमान में उच्च दिनचर परिवर्तन सर्दी और फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक उधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना व्यक्त की है ।शनिवार 10 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो सकताहै। इसके बाद 12 और 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री हो सकता है। 14 दिसंबर को तापमान गिरकर अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। यानि कि इस दिन ज्यादा सर्दी महसूस होगी। इसके बाद 15 से 17 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक रह सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad