Ad
ख़बर शेयर करें

स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के 134 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती की जाएगी। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 सीएचओ पदों पर 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। खाली पदों में अल्मोड़ा में 15, चमोली में 13, चंपावत में सात, देहरादून में छह, हरिद्वार में 14, नैनीताल में चार, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 16, टिहरी में 10, ऊधमसिंह नगर में 20, उत्तरकाशी जिले में पांच सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad