ख़बर शेयर करें

देहरादून- उच्च न्यायालय की समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच करेगी एसआईटी, भर्ती परीक्षाओं की चल रही जांच को शासन ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसआईटी से कराने का निर्णय लिया है।

यह जांच भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित वही एसआईटी करेगी, जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। उच्च न्यायालय की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा, जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad