देहरादून- अनावश्यक शर्तें हटेंगी, घर का नक्शा पास कराना होगा आसान

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- अब आवासीय भवन का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान होने जा रही है। जिसके लिए आवास विभाग बिल्डिंग बायलॉज की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जरूरी शर्तों की संख्या 7-8 तक सीमित करने जा रहा है।दरअसल विकास प्राधिकरण में नक्शा पास करने के नाम पर आम लोगों को नियम कायदे कानूनों का हवाला देकर न सिर्फ उलझाया जाता है बल्कि महीनों तक चक्कर कटवाए जाते हैं। लिहाजा इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद अब आवास विभाग नक्शा पास करने के लिए अनावश्यक शर्तों को कम करने जा रहा है। इसके लिए संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुम्का की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है जिसमें टाउन प्लानर और एमडीडीए के इंजीनियर को भी सदस्य बनाया गया है।यह कमेटी जल्द मानकों को सरल बनाए जाने की रिपोर्ट शासन को सौंप देगी और अब नक्शा बनाए जाने को लेकर आवेदन के समय पूछताछ के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल दिया जाएगा यदि नक्शे में कोई कमी होगी तो उसके लिए आवेदक से ही संपर्क किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad