देहरादून-(मौसम अलर्ट) अगले 48 से 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसून लगभग समाप्त ही हो गया है पहाड़ों में धीरे धीरे ठंड बड़ने लगी है, लेकिन पूरी तरह जाने से पहले मानसून तल्ख तेवर दिखा सकता है। सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं।पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad