देहरादून (मौसम अलर्ट) आज दून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड में देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी और कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर जिले के डीएम को अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने मौसम विभाग के अलर्ट के चलते पूरी सरकारी मशीनरी को अलर्ट पर रखने को कहा। लोगों से भी सतर्क रहने के लिए अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad