देहरादून:(बिग न्यूज) राज्य के अशासकीय विद्यालयों का होगा एकीकरण
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में बड़ी संख्या में अशासकीय विद्यालय चल रहे हैं इन अशासकीय विद्यालयों को अब जल्द ही शिक्षा विभाग अपने अधीन पूरी तरह से कर सकता है… इसके लिए बकायदा रूपरेखा तैयार की जा रही है।महानिदेशक विद्यालय शिक्षा झरना कमठान ने इस बात की जानकारी दी की शिक्षा मंत्री ने अशासकीय विद्यालय को लेकर एक बैठक ली बैठक में उन्होंने अशासकीय विद्यालयों के एकीकरण का प्रस्ताव लाने की बात कही… इसके बाद हमने सभी जनपदों से आख्या मांग रखी है… की कितने ऐसे शासकीय विद्यालय हैं और क्या मानक उन पर तय हो सकते हैं… इसके बाद शासन को इसमें पुरी रूप रेखा बनाकर भेजी जाएगी।

