देहरादून:(बिग न्यूज) यहां 692 पदों पर भर्ती शुरू

ख़बर शेयर करें

इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के 692 पदों पर भर्ती शुरू
देहरादून: प्रदेश के सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त 692 पद विभागीय सीधी भर्ती से भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गतवर्ष शिक्षकों के विरोध के कारण सरकार ने इस भर्ती को स्थगित कर दिया था। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने मंगलवार लोक सेवा आयोग को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने को कहा है। को बीती 23 जुलाई को कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली में तीन बड़े संशोधनों को मंजूरी दी थी। इस के तहत अब प्रवक्ता और एलटी कैडर में 15 साल की सेवा पूरी कर चुके एलटी शिक्षकों के साथ ही एलटी कैडर में 15 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके शिक्षक भी भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आयु सीमा 50 साल से बढ़ाकर 55 साल कर दी गई है। नॉन बीएड अभ्यर्थी भी इस भर्ती में शामिल होने के पात्र होंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad