बागेश्वर:जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,
📌 जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सामान्य, घरेलू गैस सप्लाई में कोई कमी नहीं

जनपद में दिनांक 30 मार्च 2026 को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित स्थलों पर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 638 गैस सिलेंडरों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न किया गया।

गरुड़ इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा भतड़िया, सरोली, नाकुरी, बद्रीनाथ, डुमलोट, कौसानीस्टेट क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

इसी प्रकार कपकोट इंडेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा बालिघाट, हरसिला एवं असो क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

काण्डा इंडेन गैस सर्विस, द्वारा सिमगड़ी एवं मझेड़ा क्षेत्रों में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा डंगोली, कंधार, पिंगलो, रौल्याणा, मजकोट एवं लोहागढ़ी क्षेत्रों में 70 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

कुछ स्थानों पर वितरण कार्य संपन्न नहीं हो सका। बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा प्लांट से वाहन उपलब्ध न होने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। वहीं शिखर भारत गैस सर्विस, शामा क्षेत्र में सर्वर में अपडेशन कार्य चलने के कारण वितरण कार्य प्रभावित रहा।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्णतः सुचारु है तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में वितरण कार्य बाधित रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad