जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मासिक निरीक्षण करते हुए ईवीएम,वीवीपैट व सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

     जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा  पाल ने शुक्रवार को वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए ईवीएम,वीवीपैट व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा  लिया।

जिलाधिकारी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad