बागेश्वर:फायर रेस्क्यू टीम ने गोमती नदी के तट पर फंसी एक बेजुबान को सुरक्षित बचाया।
फायर रेस्क्यू टीम ने गोमती नदी के तट पर फंसी एक बेजुबान को सुरक्षित बचाया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 13.10.2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि नदीगांव के आगे गोमती नदी के तट पर एक गाय का बछड़ा घायल अवस्था में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर देखा कि बछड़ा गंभीर रूप से घायल था और चलने में पूरी तरह असमर्थ था। बछड़े की गंभीर स्थिति और दुर्गम रास्ते को देखते हुए रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाई। टीम ने मौके पर ही उपलब्ध दो मजबूत लकड़ियों की मदद से एक कृत्रिम स्ट्रेचर तैयार किया। घायल बछड़े को सुरक्षित रूप से स्ट्रेचर पर बांधा गया और टीम के जवानों ने अपने कंधों के सहारे उसे मुख्य सड़क तक पहुँचाया गया। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद टीम द्वारा घायल बछड़े को स्थानीय गौ संरक्षक श्री रवि रस्तोगी के सुपुर्द किया गया, ताकि उसका उचित उपचार हो सके। त्वरित और सूझबूझ से किए गए इस ऑपरेशन के कारण घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


