बागेश्वर:होली पर्व पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का जनपदवासियों को संदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन सतर्क

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 होली पर्व पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का जनपदवासियों को संदेश: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन सतर्क

होली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने जनपद बागेश्वर के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरयू और गोमती के संगम की पावन धरती बागेश्वर में होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, बैठकी एवं खड़ी होली की परंपरा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे होली को पारंपरिक उल्लास, शालीनता एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें।

पर्व के दृष्टिगत जनपद बागेश्वर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नगर क्षेत्र बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ तथा अन्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संगम क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा नियमित गश्त लगाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जल संरक्षण का ध्यान रखते हुए पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित तरीके से होली मनाएँ।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद बागेश्वर के नागरिक प्रशासन का सहयोग करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad