नैनीताल :(बिग न्यूज) घटना से आहत हुए जिला पंचायत अधिवक्ता ने दिया इस्तीफा

Ad
ख़बर शेयर करें

जिला पंचायत अधिवक्ता पद से कार्यमुक्त होने संबंधी पत्र

मैं रवींद्र सिंह बिष्ट जिला पंचायत, नैनीताल का आभारी हूँ कि मुझे 20 वर्षों से अधिक समय तक जिला पंचायत की ओर से माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल तथा उत्तराखण्ड लोक सेवाएँ अधिकरण, नैनीताल पीठ के समक्ष वादों का संचालन करने का अवसर प्रदान किया गया।परंतु दिनांक 14.08.2025 को मतदान केंद्र परिसर से मतदान के समय, खतरनाक हथियारों से लैस दर्जनों व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से जिला पंचायत के पाँच निर्वाचित सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के समय पुलिसकर्मियों ने अपहृत सदस्यों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। उक्त घटना ने आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित किया।इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण मैं अपने को विवश पाता हूँ और तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत, नैनीताल के अधिवक्ता पद से स्वयं को कार्यमुक्त करता हूँ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad