बागेश्वर: सीएम धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल 9 अक्टूबर को 10:20 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे

ख़बर शेयर करें

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:20 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10:30 बजे कार द्वारा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:45 बजे पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 12:15 बजे मंडलसेरा से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:25 बजे डिग्री कॉलेज हेलीपैड, बागेश्वर पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।

मीडिया कवरेज हेतु प्रेस प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध है साथ ही अपने संस्थान द्वारा जारी किया पहचान पत्र अवश्य साथ रखें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad