बागेश्वर: मौसम विभाग अलर्ट के चलते कल स्कूलों ,आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 27.12.2024 को समय 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) को जनपद में कहीं-कहीं 2500 मीटर व उससे अधिक ऊचॉई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी एवं कही कहीं शीत दिवस की सम्भावना व्यक्त करते हुए एलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, गैर शासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, गैर शासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 28.12.2024 (शनिवार) को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad