सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए भारी भूस्खलन के चलते आवागमन बाधित,अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: भारी भूस्खलन का VIDEO वायरल

पिथौरागढ़- सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए भारी भूस्खलन के चलते आवागमन बाधित हो गया है। भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े होंगे। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है …. और जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है… बल्कि घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं। CM धामी

https://www.facebook.com/share/p/WWU1BLB7WgSjShwN

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad