बागेश्वर: ऑपरेशन स्माइल टीम के लगातार प्रयासों से गुमशुदा महिला की हुई सकुशल बरामदगी।
#OperationSmile टीम बागेश्वर के लगातार प्रयासों से गुमशुदा महिला की हुई सकुशल बरामदगी।
पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके सुरक्षित पुनर्वास के उद्देश्य से दिनांक 01.01.2026 से 28.02.2026 तक (02 माह) विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के दिशा-निर्देशन में बागेश्वर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन कर उन्हें सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।
दिनांक 08-01-2026 को थाना बागेश्वर पर श्री शंकर सिंह गड़िया पुत्र श्री हयात सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट गडेरा, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर द्वारा अपनी पत्नी के दिनांक 03-01-2026 को बिना बताए कहीं चले जाने तथा वापस न आने के संबंध में तहरीरी सूचना दी गई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बागेश्वर में गुमशुदगी क्रमांक 01/26 पंजीकृत कर जांच अपर उप निरीक्षक हेमा बुदियाल के सुपुर्द की गई।
गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस के आधार पर की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप रामनगर, जनपद नैनीताल क्षेत्र में पाए जाने पर पुलिस टीम को तत्काल रामनगर रवाना किया गया। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29-01-2026 को गुमशुदा महिला को सकुशल रामनगर रोडवेज स्टेशन से बरामद किया गया।
बरामदगी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद उक्त महिला को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया
पुलिस टीम का विवरण
श्री अनिल उपाध्याय – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बागेश्वर
एसआई मनोहर चंद – कोतवाली बागेश्वर
अपर उ0नि0 हेमा बुदियाल – कोतवाली बागेश्वर
म0कानि0 10 मीना देवी – कोतवाली बागेश्वर

