बागेश्वर:जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के 1611 पदों पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के 1611 पदों पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 1611 रिक्त पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी ने बताया कि इस संबंध में निर्वाचन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल 13 और 14 नवम्बर,नामांकन पत्रों की जांच 15 नवम्बर,नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन 16 नवम्बर, मतदान 20 नवम्बर और मतगणना 22 नवम्बर को होगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियाँ कर ली गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad