बागेश्वर:(बिग न्यूज) व्यापारियों की आपातकालीन बैठक ,प्रदेश पदाधिकारीयों और जिला कार्यकारणी की कार्यशैली पर उठाए सवाल नगर जिला व्यापार संघ द्वारा कराये जा रहें नगर व्यापार संघ के चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने का इन व्यापारियों द्वारा लिया गया निर्णय

ख़बर शेयर करें


आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा जिला व्यापार संघ और प्रदेश व्यापार संघ द्वारा मनमानी और अवैध तारीखे से चुनाव प्रकिया चलाये जाने के विरोध में दिनांक 14.09.2025 रविवार सुबह 10 बजे से एक महत्त्वपूर्ण आपातकालीन बैठक बुलाई गई ।
*जिसमे बागेश्वर नगर के समस्त सम्मानित व्यापारी द्वारा प्रदेश पदाधिकारीयों और जिला कार्यकारणी के रवैये, कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नगर जिला व्यापार संघ द्वारा कराये जा रहें नगर व्यापार संघ के चुनाव का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया हैं.
वक्ताओ नें कहाँ कि संघठन कि नियमावली के अनुसार कोई भी कार्य जिला व्यापार संघ द्वारा नहीं किये जा रहें है।

1. वर्तमान नगर व्यापार संघ बागेश्वर चुनाव परिणाम 14.09.2022 को आया था परन्तु उनकी शपत समारोह 2.10.2022 को हुआ था इस प्रकार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 2.10.2025 तक हैं जो की सभी व्यापारियों के द्वारा चुनी गयी हैं।
2.10.2022 की चुनाव का हिसाब अभी तक जिला कार्यकारिणी द्वारा नगर के व्यापारियों के सामने और नगर व्यापार संघ की वर्तमान कमेटी कों आम सभा में नहीं सौपा गया हैं इसलिए 2025 की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से अवैध हैं।
3. सविधान के अनुसार वर्तमान चुनी हुई कमेटी के कार्यकाल समाप्त होने के 1माह पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी की न्युक्ति और सदस्यता करने का प्रवधान हैं जबकि जिला व्यापार संघ द्वारा यहाँ भी नियमावली की धजिया उड़ाते हुए 3 महीने पहले ये कार्य शुरु कर दिया था।
4. नगर के व्यापारियो की वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये हैं जबकि जिला व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा अवैध रूप से 150 रूपये की पर्ची काटी जा रही हैं जिसका सभी व्यापारियों नें विरोध किया।
5.उप प्रबंधक फर्म्स सोसायटीज एवम चिट्स हल्द्वानी जिला नैनीताल कार्यालय में रजिस्टर नियमावली में कोई भी 18 वर्ष पूर्ण कर चुका नगर व्यापार संघ बागेश्वर का सदस्य किसी भी पद में चुनाव लड़ सकता हैं जबकि बागेश्वर जिला व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा यहाँ भी व्यापार संघ की नियमावली की धज्जिया उड़ायी जा है।
इसलिए सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी द्वारा व्यापार संघ के रजिस्टर्ड नियमावली के विरुद्ध चुनाव कराने के विरोध में
समस्त नगर व्यापार बागेश्वर के सदस्य 15=9=2025 से कराये जा रही चुनाव प्रक्रिया व चुनाव का बहिस्कार करेंगे।

बैठक में कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर, हेम जोशी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव, राहुल साह सह सचिव, जगदीश कार्की कोषाध्यक्ष,पंकज पांडे, शेर सिंह बिष्ट,नितेश कुमार वर्मा,नन्दन कुमार,दयाल पांडे, रमेश दानू,जगदीश रावल, पंकज,महेश अधिकारी, हरीश जीना,कमल किशोर,सुनील पांडे, अंकुर उपाध्याय,रोहित कांडपाल,अंकित गोयल,नीरज रावत, सोनू कुम्लटा,नन्दन नगरकोटी,जगदीश नेगी, उदित सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad