उत्तराखंड-मुख्यमंत्री धामी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुवे क्या कहा?

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस2021 की बधाई देते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
उन्होंने राज्य के निर्माण में अमर शहीदों, आंदोलनकारियों की सहभागिता को भी नमन किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के #NewIndia निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी 130 करोड़ भारतवासियों को अपना हाथ बढ़ाना होगा, तभी स्वतंत्रता के ‘अमृत महोत्सव’ का उद्देश्य पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करने के लिये संकल्पबद्ध है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैशबोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाइन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था की वजह से कार्य संस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में प्रदेश को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। केन्द्र के सहयोग से प्रदेश में अनेक उच्च स्तरीय संस्थाओं की स्थापना हुई है, इनमें ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सीपेट, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन नेचुरल फाइबर आदि शामिल हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह संकल्प लेने का अनुरोध किया कि राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के लक्ष्य में हम अपना शत्-प्रतिशत योगदान देंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad