उत्तराखंड :दुखद सड़क हादसे में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून- अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया।
रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा।
मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर की मौत।

सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे दोनो पुलिस कर्मी।
घायल महिला को किया गया अस्पताल में रेफर।

स्कूटी पर सवार थे दोनो पुलिस कर्मी।

तमाम पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा।

हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad